सिलावनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरहादसा

नालंदा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चढ़ते समय यमराज के हत्थे चढ़ी महिला, मचा कोहराम

सिलाव (नालंदा दर्पण)। नालंदा रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया आया है। ट्रेन में चढ़ने के दौरान 45 वर्षीय महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई है। इसके बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की भीड़ सहम गई।

मृतका की पहचान बेन थाना क्षेत्र के सिद्धि बीघा गांव निवासी कपिंद्र प्रसाद की पत्नी सुजाता देवी (45) के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार सुजाता देवी अपने मायके मंझौली जाने के लिए घर से निकली थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, सुजाता देवी उसमें चढ़ने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे संतुलन खो बैठीं। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह ट्रेन के नीचे आ गईं। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद पुलिस द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही परिजन स्टेशन पहुंचे, जहां शव की पहचान की गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही भी प्रभावित रही। स हादसे ने एक बार फिर ट्रेन में चढ़ने-उतरने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी की अहमियत को उजागर कर दिया है।

समाचार स्रोत: सिलाव से नालंदा दर्पण डेस्क के लिए दिलीप की रिपोर्ट

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.