नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राजगीर में अवतरित हुई गंगा, सीएम नीतीश ने किया लोकार्पण

राजगीर (नालंदा दर्पण)। महावीर और गौतम बुद्ध की धरती नालंदा के लिए  रविवार का दिन ऐतिहासिक दिन रहा। नालंदा के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लगातार प्रयास से पतित पावनी गंगा का जल आखिरकार अपने मूल मार्ग से सौ किलोमीटर दूर और लगातार ऊंचाई पर चढ़ते हुए राजगीर तक आ पहुंचा है। इससे नालंदा जिले के लोगों  को सालों भर पीने के लिए पर्याप्त जल मिल सकेगा। आज रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस योजना का लोकार्पण किया।

Ganga descended in Rajgir amid Vedic chants CM Nitish inaugurated 1नालंदा के अंतराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हर घर में गंगा अवतरित हो गई।सीएम नीतीश कुमार ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर गंगाजल का उद्घाटन किया।लगभग 4475 करोड़ की लागत से हर घर गंगाजल आपूर्ति योजना का शुभारंभ हो गया।

सीएम नीतीश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनका प्रयास था कि हर घर को गंगा जी का पानी पर्याप्त रूप से मिलें इस पर वे वर्षों से सोच रहे थे, जो आज धरातल पर पहुंच गया है।

नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर के लिए बहुत से काम किए हैं। गंगा की  धारा यहां आने से लोगों को काफी सुविधा होगी। हर तरह की जरूरतों के लिए जल घर तक उपलब्ध होगा। एक व्यक्ति को 135 लीटर पानी घर पर ही मिल जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर कन्वेशन सेंटर पूरा बिहार में पहली बार राजगीर में बना। देश में इसकी चर्चा हुई। नेचर सफारी, जू सफारी घोड़ा कटोरा से लेकर कई काम राजगीर के लिए किए। किसी को जाने-आने में समस्या न हो इसके लिए भी सुविधा दी गई।

उन्होंने कहा कि राजगीर बहुत ही महत्वपूर्ण स्थल है। यहां भगवान बुद्ध का आगमन हुआ। उनकी धरती रही है। साथ ही यह ज्ञान की धरती भी रही है।

नीतीश कुमार ने कहा कि अब एक ही काम बचा है। जरासंध के अखाड़े के पास जरासंध स्मारक बनवाया जाएगा। इससे पर्यटकों का ज्ञानवर्धन होगा। नीतीश ने कहा कि अब कोई चीज नहीं बची है।

बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि इस योजना को पूरा करने का सारा श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है। मुख्यमंत्री बोलने में नहीं, बल्कि काम करने में विश्वास करते हैं। महागठबंधन की सरकार आम लोगों की जरूरत के हर मसले पर काम कर रही है। हर घर गंगाजल से राजगीर के लोगों को भरपूर फायदा मिलेगा।

जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इंजीनियर होने का फायदा बिहार को मिल रहा है। बिल गेट्स का जिक्र करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के जल जीवन अभियान की तारीफ पूरी दुनिया कर रही है।

उन्होंने कहा कि तीन साल से कम समय में राजगीर की यह योजना पूरी हुई है। एक बोतल गंगा जल लेने के लिए लोग सौ-दो सौ किलोमीटर तक जाते हैं। अब नीतीश कुमार की कोशिश से लोगों को 100 किलोमीटर दूर नहाने के लिए भी गंगा का जल मिलेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने भी संबोधित किया किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को पूरा देश पुकार रहा है। इतना सुनते ही हॉल में मौजूद महागठबंधन कार्यकर्ता नीतीश ने जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।

श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने न केवल राजगीर गंगा जल आपूर्ति योजना, बल्कि शराबबंदी, बालिका साइकिल योजना जैसी न जाने कितनी ऐसी पहल की, जिनका अनुकरण करना पूरा देश चाहता है।

कार्यक्रम में बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, नेलंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार अग्रवाल के साथ ही जेडीयू और आरजेडी के कई नेता मौजूद थे।

 

पानी गर्म करने के दौरान रसोई गैस की चपेट में झुलसकर महिला की मौत

सीएम नीतीश आज राजगीर से करेंगे ‘हर घर गंगाजल’ का शुभारंभ

बिहार शरीफ और हिलसा कोर्ट परिसर में यूं पढ़ी गई भारतीय संविधान की प्रस्तावना

नगरनौसा थानाध्यक्ष ने संविधान दिवस पर पुलिस साथियों को दिलाई शपथ

नगरनौसा में किसानों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पुतले फूंके

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »