गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहादसा

रसोई गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग में झुलसकर दो बच्चियों की मौत

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिले के बेना थाना क्षेत्र के कमलविगहा गांव में रसोई गैस सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से दो बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक़ बेना थाना क्षेत्र के कमलविगहा गांव में रसोई गैस सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके से पूरे घर में आग फ़ैल गई। दोनों बच्चियां घर के कमरे में ही सो रही थी और उनके पास भी आग पहुंच गई।

इसी दौरान दोनों झुलस गई। दोनों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया।

मृतक बच्चियों की पहचान बिक्की की बेटी सोनाक्षी और मीनाक्षी के रूप में की गई है। दो बेटियों की एक साथ मौत हो जाने के बाद पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है।

 

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »