अब राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर महंगा पड़ेगा बेटिकट यात्रा, जान लें

राजगीर (नालंदा दर्पण)। यदि आप राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर बिना टिकट यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो सतर्क हो जाइए। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इस रेलखंड पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान बिना टिकट पकड़े जाने पर यात्रियों को भारी जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे प्रशासन ने इस अभियान के तहत लिंक चेकिंग और स्पॉट चेकिंग की रणनीति अपनाई है। दानापुर डीसीएम के अनुसार लिंक चेकिंग के तहत राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड की सभी एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों में स्कॉट टीम के साथ टिकट एग्जामिनर टीम (TTE) को तैनात किया गया है। वहीं प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्पॉट चेकिंग के लिए अलग-अलग विशेष दल गठित किए गए हैं।

रेलवे के आंतरिक जांच में यह सामने आया है कि राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर रेल टिकटों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है। विशेष रूप से राजगीर से बख्तियारपुर और बख्तियारपुर से राजगीर जाने वाली मेल ट्रेनों में यात्रियों की संख्या के अनुपात में टिकटों की बिक्री अपेक्षाकृत कम पाई गई है। इससे रेलवे को भारी राजस्व हानि हो रही है।

इस स्थिति को सुधारने के लिए संबंधित रेलवे स्टेशनों के स्टेशन प्रबंधकों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य रूप से राजगीर, नालंदा, बिहारशरीफ और हरनौत रेलवे स्टेशनों पर विशेष टिकट चेकिंग की जाएगी।

चूंकि आगामी महाकुंभ मेले को लेकर यात्रियों की संख्या में वृद्धि की संभावना है। रेलवे प्रशासन भीड़ प्रबंधन (क्राउड मैनेजमेंट) पर विशेष ध्यान दे रहा है। रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की है। ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

रेल प्रशासन का कहना है कि यह अभियान सख्ती से लागू किया जाएगा और किसी भी यात्री को बिना टिकट यात्रा करने नहीं दिया जाएगा। इस विशेष चेकिंग अभियान से उम्मीद की जा रही है कि राजस्व में बढ़ोतरी के साथ-साथ अनाधिकृत यात्राओं पर भी लगाम लगेगी।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker