नालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

पीकप वैन की चपेट से आने से एक युवक की मौत, दो गंभीर, सड़क जाम

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज थाना के शोभा विगहा गांव के पास पीकप के चपेट में आने से एक 42 वर्षीय युवक की मौत हो गयी है। वहीं अन्य दो व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गए।

One young man dies after being hit by a pickup van two serious road jam 1ग्रामीणों ने बताया कि पीकप वैन की चपेट में आने से शोभा विगहा गांव के कमीन्द्र यादव, गुड्डू कुमार, विक्की कुमार घायल हो गए थे। जिसे इलाज के लिए निजी चिकित्सा केंद्र मे भर्ती करवाया गया। जहाँ इलाज के दौरान कमीन्द्र यादव की मौत हो गयी।

घटना पर आक्रोशित ने इसलामपुर खुदागंज मुख्य मार्ग पर शोभा बिगहा गांव के पास मुआवजा की मांग को लेकर सडक जाम कर दिया।

पदाधिकारियो की पहल पर परिवारिक लाभ के तहत मृतक परिजनों को बीस हजार रुपए दिया गया। तब जाकर दो घंटा बाद जाम हटी।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।