नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

ऑनलाइन साइबर ठगी ने ली महिला की जान

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला के सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सहोखर मोहल्ला में विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

बताया जाता है कि खुशबू देवी नामक महिला का पति विजय साव दिल्ली में रहकर होटल में काम करता है और उसने पिछले दिनों अपनी पत्नी के मोबाइल में बने बैंक खाता में दस हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किया था। लेकिन मोबाइल में भेजे गए उस रुपए को साइबर ठगों ने उड़ा लिए।

इसी को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ और उसी तनाव में आकर खुशबू देवी ने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी।

फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।