Home खेल-कूद जून 2025 तक राजगीर क्रिकेट स्टेडियम को तैयार करने का आदेश

जून 2025 तक राजगीर क्रिकेट स्टेडियम को तैयार करने का आदेश

Order to prepare Rajgir Cricket Stadium by June 2025
Order to prepare Rajgir Cricket Stadium by June 2025

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार के खेल परिसरों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों के लिए तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स और पारा गेम्स-2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने राजगीर क्रिकेट स्टेडियम को जून 2025 तक खेलने योग्य बनाने का सख्त निर्देश दिया।

कुमार रवि ने बताया कि पहली बार बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स और पारा गेम्स जैसे बड़े आयोजन हो रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य के विभिन्न खेल परिसरों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित किया जा रहा है। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, राजगीर खेल परिसर और कल्याण बिगहा शूटिंग रेंज जैसे स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

राजगीर में निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम पर चर्चा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। सचिव ने इसे प्राथमिकता देते हुए जून 2025 तक खेलने योग्य बनाने का आदेश दिया।

इसके साथ ही उन्होंने निर्माण प्रक्रिया की समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।

राजगीर खेल परिसर में हॉकी, बॉक्सिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, कबड्डी और वॉलीबॉल जैसे खेल आयोजित किए जाएंगे। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बास्केटबॉल और रग्बी जैसे खेल होंगे। कल्याण बिगहा शूटिंग रेंज को 25 और 50 मीटर की रेंज तक विस्तार देने की योजना है।

राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरण ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन समारोह पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। सचिव ने सभी अधिकारियों को आयोजन से जुड़े हर पहलू पर समय से तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

राज्य सरकार के इस कदम से बिहार में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। राजगीर क्रिकेट स्टेडियम और अन्य खेल परिसरों का विकास न केवल बिहार के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा। बल्कि राज्य को खेल पर्यटन के नक्शे पर भी स्थापित करेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version