गाँव-जवारनालंदा

खजुरा पंचायत ग्राम कचहरी कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन

नगरनौसा(नालंदा दर्पण)। नगरनौसा प्रखंड अंतर्गत खजुरा पंचायत ग्राम कचहरी कार्यालय कोरारी में मंगलवार के दिन सरपंच सरविन्द कुमार के अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया।

Organizing Holi Milan Ceremony in Khajura Panchayat Village Office 1इस दौरान सदस्यों व ग्रामीणों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली का त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारा के साथ मनाने का संदेश दिया।

सरपंच सरविन्द कुमार ने बताया कि होली का त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारा का प्रतीक है। इस त्योहार को सभी को शांति और शौहा‌र्द्र के साथ मनाना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष व अरियावां पंचायत के सरपंच अमरजीत कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।