पावापुरीः पूर्व जिला परिषद सदस्य के बेटे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

पावापुरी (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के पावापुरी सहायक ओपी अंतर्गत बकरा गांव में मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य अनीता देवी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सारे बदमाश फरार हो गए।

मृतक अरविंद कुमार का पुत्र इंद्रजीत उर्फ अंशु कुमार (26 वर्ष) है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सूचना मिलने के बाद मौक पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

परिजनों ने बताया कि अंशु अपनी बर्तन की दुकान पर बैठा था। उसी दौरान कुछ बदमाश वहां आएं और उसे पीछे से गोली मार दी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी बदमाश फरार हो गए।

स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के कारणों पर सस्पेंस बना है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल जा रही है।

यूं सीएनजी ऑटो सड़क पर हुई राख, लोगों ने कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला

रेलवे की फजीहत: दनियावां-बिहारशरीफ खंड पर कहीं अंडरपास की मांग तो कहीं विरोध

एक माह में जुर्माना देकर 83 शराबी छुटे, सरकारी खजाने में आए 1.69 लाख रुपए

धनेश्वरघाट सेंट्रल लाइब्रेरी का होगा कायाकल्प, 10 करोड़ की लागत से बनेगी जी प्लस फोर बिल्डिंग

राजगीर जू-सफारी का टिकट ब्लैक करते वीडियो वायरल के बाद वनकर्मी सस्पेंड

 

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker