जिला परिषद सीट पर ‘प्रेम’ की ‘पिंकी’ आसीन, मणिकांत मनीष ने बचाई सीट

नालंदा दर्पण डेस्क। चंडी प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना नालंदा कालेज में चल रहीं है। फिलहाल आधे से ज्यादा पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं।

यहां अब तक बदलाव की हवा दिख रही है। लेकिन इसी बीच तुलसीगढ़ पंचायत से निवर्तमान मुखिया मणिकांत मनीष ने अपनी सीट बचा ली है। उन्होंने कड़े संघर्ष में पूर्व मुखिया भूषण प्रसाद को 53 वोट से हराने में कामयाब रहे।

वहीं जिला परिषद पश्चिमी सीट से प्रेम की पिंकी का जलवा रहा। उन्होंने पहली ही बार में जनता का दिल जीत लिया।

लगभग एक हजार मतों से उन्होंने जीत हासिल की।उनके पति प्रेम कुमार सिन्हा ने क्षेत्र की मतदाताओं को जीत पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता जनार्दन की है। वे जनता के विश्वास पर खरे उतरेंगे।

प्रखंड के नवसृजित अमरौरा पंचायत के पहले मुखिया बनने का सौभाग्य प्रमोद शाह को मिला है।

उनकी जीत नामांकन के समय से ही सुनिश्चित हो चुकी थी। मतदाताओं ने उनपर भरोसा जताते हुए जीत का सेहरा बांधा।

नरसंडा पंचायत से दिवंगत राजबल्लभ सिंह की पत्नी रिंकू सिन्हा अपने पति की सीट बचाने में कामयाब रहीं। यहां अंतिम समय में जातिय गोलबंदी और सहानुभूति वोट मिलने से उनकी राह आसान हो गई।

चंडी प्रखंड में पंचायत चुनाव के कुल 1333 प्रत्याशियों के लिए आज कयामत की रात

चंडी प्रखंडः पुलिस, पी-3, जोनल मजिस्ट्रेट के निजी स्टाफ पर भी लगे वोट डालने के आरोप

जानें कल चंडी प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतदान की क्या है प्रशासनिक तैयारी

पंचायत चुनाव की तैयारियों का मुआयना करने चंडी थाना पहुंचे हिलसा डीएसपी

बदमाशों ने मां-बेटी को घर में घुसकर पीटा, जेवर-मोबाइल भी छीना

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!