नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

पुलिस को फ़र्नीचर की दुकान में मिली भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा पुलिस नव वर्ष 2024 के मौके पर अति सक्रीय शराब माफियाओं के खिलाफ आसूचना संकलन कर लगातार छापेमारी करने में जुटी है।

पुलिस को इसी क्रम में दीपनगर थाना क्षेत्र अतर्गत देवीसराय मोड़ महुआबाग के पास एक पुराने फ़र्नीचर की दुकान में भारी मात्रा में शराब होने की सूचना मिली।

उसके बाद दीपनगर थानाध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा जब उस दुकान का गेट तोड़ा गया तो उसके अंदर 36 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया। जिसमें कुल 840 बोतल विदेशी शराब पाए गए।

इस संबंध में सदर डीएसपी नरूल हक ने बताया कि आरोपी दुकान मालिक विजय चौधरी से पूछताछ की जा रही है। जमीन मालिक द्वारा अपनी जमीन किराए पर देने की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।