राजगीर महोत्सव: जर्मन हैंगर पंडाल में होगा भव्य सांस्कृतिक आयोजन

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव 2024 के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में इस बार अत्याधुनिक और भव्य जर्मन हैंगर पंडाल का आकर्षण लोगों को खींचेगा। यह एयर प्रूफ और फायर प्रूफ पंडाल 300 फीट लंबा और 100 फीट चौड़ा होगा। जिसमें एक साथ 10,000 दर्शक बैठकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे।

राजगीर महोत्सव में प्रख्यात कलाकारों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। संगीत, नृत्य और नाटक से भरपूर यह महोत्सव क्षेत्रीय और राष्ट्रीय कलाकारों को एक मंच प्रदान करेगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में दर्शकों को भारतीय राजगीर महोत्सव में इस बार विभिन्न राज्यों से आए हस्तशिल्प और कारीगरों के उत्पादों का भव्य प्रदर्शन होगा।

ग्राम श्री मेले में भदोही का कालीन, बनारसी साड़ी, टीकमगढ़ का पीतल, सहारनपुर का फर्नीचर, पंजाबी जूती, जम्मू-कश्मीर का पशमीना शॉल, पानीपत का कंबल, हिमाचल की टोपी और मफलर जैसे उत्पाद शामिल होंगे। इसके अलावा भागलपुर का सिल्क, कतरनी चूड़ा और अन्य स्थानीय उत्पाद भी प्रदर्शनी का हिस्सा होंगे।

महोत्सव के दौरान दर्शकों के लिए कृषि मेला, व्यंजन मेला, पुस्तक मेला और महिला उद्यमी व हैंडीक्राफ्ट स्टॉल का विशेष आकर्षण रहेगा।

  • 40 स्टॉल जीविका और स्वयं सहायता समूहों के लिए आरक्षित होंगे। जहां वे अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय करेंगे।
  • 40 स्टॉल उद्योग विभाग के लिए भी आरक्षित किए गए हैं। जहां राज्य के उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री होगी।
  • अल्पसंख्यक विभाग के स्टॉल पर विभिन्न प्रकार के कपड़े और हस्तशिल्प उत्पादों की बिक्री होगी।

महोत्सव में दंगल प्रतियोगिता, पालकी सजावट, एथलेटिक्स प्रतियोगिता, रंगोली, पेंटिंग और अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय और बाहरी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।

महोत्सव में जिला स्तरीय सभी विभागों के 40 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉल्स के माध्यम से विभाग अपनी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे और लोगों को सेवाओं के प्रति हर आयु वर्ग और हर रुचि के लिए कुछ न कुछ खास है। सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक हस्तशिल्प, स्वादिष्ट व्यंजन और स्थानीय खेलों के साथ यह आयोजन दर्शकों के लिए यादगार होगा।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker