Home खोज-खबर कोविड-19 लॉकडाउन के निर्देशों से बाहर दिखा राजगीर गुरुद्वारा, चिराग के साथ...

कोविड-19 लॉकडाउन के निर्देशों से बाहर दिखा राजगीर गुरुद्वारा, चिराग के साथ यूँ उमड़ी भीड़

0

नालंदा दर्पण डेस्क। आज लोजपा नेता एवं जमुई सासंद चिराग पासवान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजगीर पहुंचे और वहाँ स्थानीय गुरुद्वारा में मत्था टेक कर अपनी जारी आशीर्वाद यात्रा को बल दिया।

In CMs patio the lamp of LJP was blown away like this the administration disappeared 2इस दौरान वे या उनके समर्थक कोविड-19 के तहत केन्द्र व राज्य सरकार के जारी निर्देशों का पालन करते नहीं दिखे। न कहीं किसी के चेहरे पर मास्क और न ही कोई सोशल डिस्टेंस का पालन। भीड़ भी अनियंत्रित।

सबसे बड़ा सवाल राजगीर में चर्चा का विषय बन गया है कि जब राज्य सरकार के कड़े निर्देश से अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर के सारे धर्मस्थल बंद हैं और वहाँ भीड़ ईकठ्ठी करनी तो दूर, पूजा अर्चना करने तक पर रोक है तो चिराग पासवान की उपस्थिति कैसे हो गई। उनके साथ उनके कर्यकर्ताओं की भी भीड़ थी।

इस संबंध में राजगीर एसडीओ संजय कुमार ने मोबाईल पर अनभिज्ञता प्रकट करते हुए बताया कि राजगीर में कहीं भी धर्मस्थल खोलने की अनुमति नहीं है और न ही इस तरह के कार्यकलाप करने की किसी को अनुमति ही दी गई है।  

error: Content is protected !!
Exit mobile version