अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीरः केशव आश्रम होटल सील, संचालक समेत 4 लोग शराब पार्टी करते धराए

राजगीर (नालंदा दर्पण)। सूबे में शराब से लगातार हो रही मौत के कारण सरकार के निर्देश पर शराबबंदी पर सख्ती तेज कर दी गई है। पुलिस हर दिन धंधेबाज और शराबियों पर कार्रवाई कर रही है।

Rajgir Keshav Ashram Hotel sealed 4 people including the operator held under the influence of alcohol 1इसी के तहत राजगीर थाना पुलिस ने सोमवार की रात अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर अवस्थित केशव आश्रम होटल में छापेमारी कर शराब पार्टी करते केशव आश्रम होटल मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से करीब 500 रुपये की शराब बरामद हुई।

पुलिस के हत्थे चढ़े शराबियों में केशव आश्रम होटल के संचालक पप्पू उपाध्याय, विभाकर उपाध्याय, कारु उपाध्याय एवं मंगल उपाध्याय के नाम शामिल हैं।

जिसके बाद पुलिस ने केशव आश्रम होटल को सील कर दिया। सील होटल की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। इस कार्रवाई से अन्य होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। शराबबंदी को ले जनता जागरुक हो रही है। यही कारण है कि पुलिस को धंधेबाज और शराबियों की सूचना मिल रही है। जिसके बाद कार्रवाई होती है।

उन्होने बताया कि केशव आश्रम होटल से करीब 350 एमएल शराब बरामद हुई। होटल संचालक समेत चार को शराब पीते पकड़ा गया। होटल सील कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।