अपराधनालंदापुलिसबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीर प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांडः 5 नामजद समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज

Rajgir property dealer murder case FIR lodged against 10 people including 5 named accused
Rajgir property dealer murder case FIR lodged against 10 people including 5 named accused

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांडः राजगीर थाना क्षेत्र के नई पोखर गांव की गलियों में भय और सन्नाटा छाया हुआ है। प्रॉपर्टी डीलर नीरज कुमार उर्फ झुन्नु कुमार की निर्मम हत्या के बाद से गांव में अजीब सी खामोशी और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर गहरी नाराजगी है। क्योंकि नालंदा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के आश्वासन के बावजूद इस जघन्य हत्याकांड में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

खबरों के अनुसार मृतक की बहन खुशबू कुमारी ने राजगीर थाना में पांच नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। लेकिन घटना के दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस द्वारा जारी जांच में अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। हालांकि मृतक का मोबाइल बरामद किया गया है और उसके कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) को खंगाला जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गहनता से की जा रही है और अभियुक्तों के नाम गोपनीय रखे गए हैं ताकि अनुसंधान में कोई बाधा न आए। इस दौरान एक-दो संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने उस कुएं को भी सूखा दिया है। जिससे नीरज कुमार का शव पाया गया था। ताकि अपराधियों के हथियार और अन्य साक्ष्य बरामद किए जा सकें।

पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने इस हत्याकांड की गहराई से जांच करने और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए डीएसपी सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है। इस टीम में राजगीर सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार, गिरियक सर्किल इंस्पेक्टर मनीष कुमार भारद्वाज, राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार, सिलाव थाना अध्यक्ष इरफान खां और डीआईयू के अधिकारी शामिल हैं।

घटना स्थल पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस की दो टीमें वहां तैनात हैं। ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो। ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लेकिन पुलिस की निष्क्रियता ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। क्या पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर पाएगी या फिर मामला और उलझता चला जाएगा। यह देखने वाली बात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future