अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीर शिव मंदिर की दानपेटी फिर टूटी, CCTV में कैद हुए 5 संदिग्ध युवक

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर प्रखंड बीआरसी के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। बीती देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में रखी दानपेटी को तोड़कर उसमें मौजूद पूरी राशि पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखा गया।

घटना की सूचना मिलते ही दांगी टोला के ग्रामीणों ने राजगीर थाना को अवगत कराते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। सूचना पर राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मंदिर परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस ने मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें मुंह ढके हुए पांच युवकों की गतिविधियां संदिग्ध अवस्था में कैद पाई गई हैं। पुलिस इन फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना वाली रात करीब 11 बजे तक मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम चल रहे थे। इसके बाद प्रसाद वितरण एवं अनुष्ठान संपन्न होने पर श्रद्धालु रात लगभग 12 बजे अपने-अपने घर लौट गए। आशंका जताई जा रही है कि आधी रात के बाद सुनसान मंदिर परिसर का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो माह पूर्व भी इसी मंदिर से दानपेटी चोरी की घटना हुई थी, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में गहरी नाराजगी है।

लोगों ने बताया कि यह गुप्त दानपेटी थी, जिसमें कितनी राशि थी, इसका सटीक अनुमान लगाना कठिन है, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी यह रकम थी।

ग्रामीणों और मंदिर समिति ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी, चोरी की राशि की बरामदगी और मंदिर क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था, अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे, रात्रि गश्ती और चौकीदार की तैनाती की मांग की है।

इधर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है और शीघ्र ही पूरे मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

समाचार स्रोत : नालंदा दर्पण डेस्क के लिए राजगीर से नीरज कुमार की रिपोर्ट

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future