खेल-कूदनालंदाफीचर्डराजगीर

राजगीर स्पोर्ट्स एकेडमी को एशियन हॉकी फेडरेशन की अंतर्राष्ट्रीय मान्यता

राजगीर (नालंदा दर्पण रिपोर्टर)। एशियन हॉकी फेडरेशन (एएचएफ) ने राजगीर के बिहार स्पोट्र्स एकेडमी को एशियन हॉकी फेडरेशन एकेडमी और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का आधिकारिक सर्टिफ़िकेशन प्रदान किया हैं। एएचएफ के प्रेसिडेंट फुमियो ओगुरा द्वारा जारी यह प्रमाणपत्र न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश के लिए सम्मान का विषय माना जा रहा हैं।

ओगुरा ने स्पष्ट किया हैं कि यह मान्यता इस बात का प्रमाण हैं कि एकेडमी जमीनी स्तर पर हॉकी को सुदृढ़ बनाने के लिए सक्षम और समर्पित हैं। एकेडमी द्वारा खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, एथलीट एजुकेशन, उच्चस्तरीय कोचिंग, टैलेंट की पहचान और हाई- परफॉर्मेंस मार्गदर्शन जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

हॉकी के समग्र विकास के प्रति इसकी प्रतिबद्धता एएचएफ के मानकों पर पूरी तरह खरी उतरती हैं। एएचएफ का मानना हैं कि राजगीर जैसे प्राचीन ऐतिहासिक शहर में विकसित हो रहा यह स्पोर्ट्स हब न केवल बिहार, बल्कि पूरे एशिया के हॉकी इकोसिस्टम को नई दिशा और नई ऊर्जा देगा।

एएचएफ ने बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी की भूमिका और नेतृत्व की भी सराहना की हैं। उसने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं। फेडरेशन ने कहा कि यह साझेदारी क्षेत्रीय भागीदारी को मजबूती देगी और भारत सहित पूरे एशिया में संस्थागत खेल विकास का एक सफल मॉडल साबित होगी।

फेडरेशन का मानना हैं कि यह सहयोग न केवल क्षेत्रीय भागीदारी को मजबूत करेगा, बल्कि पूरे एशिया में संस्थान आधारित खेल विकास का एक आदर्श मॉडल पेश करेगा। फेडरेशन ने अपने पत्र के माध्यम से स्पष्ट किया हैं। कि इसे राजगीर स्पोट्र्स एकेडमी के एएचएफ से आधिकारिक एफिलिएशन और पहचान का औपचारिक प्रमाणपत्र माना जाय। साथ ही यह विश्वास जताया हैं कि आने वाले वर्षों में यह एकेडमी बिहार ही नहीं, बल्कि भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में एक निर्णायक भूमिका निभाएगी।

इस प्रतिष्ठित मान्यता के साथ राजगीर स्पोट्र्स एकेडमी अब उन चुनिंदा एशियाई केंद्रों की श्रेणी में शामिल हो गई हैं, जहां हॉकी प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने की क्षमता मौजूद हैं। यह उपलब्धि बिहार के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव और नई क्रांति की शुरुआत मानी जा रही हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.