इस्लामपुरअपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

बिजली चोरी: इस्लामपुर के 3 गांवों में छापेमारी, 10 लोग पकड़े गए, लाखों जुर्माना

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ बिजली विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन गांवों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की टीम ने अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए 10 लोगों को पकड़ा और उन पर हजारों रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही सभी आरोपियों के खिलाफ इस्लामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है।

कनीय विद्युत अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि कई उपभोक्ताओं के ऊपर लंबे समय से बिजली बिल का बकाया था। बकाया राशि जमा नहीं करने के कारण विभाग द्वारा उनका बिजली कनेक्शन पहले ही काट दिया गया था। इसके बावजूद कुछ लोग चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे थे।

इसी शिकायत और सूचना के आधार पर विभाग की ओर से विशेष टीम गठित कर आत्मा, दानापुर और असरपपुर गांवों में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान टीम ने कई घरों में अवैध तरीके से बिजली का उपयोग होते पाया।

इन लोगों पर लगाया गया जुर्मानाः बिजली चोरी के मामले में पकड़े गए लोगों पर विभाग ने अलग-अलग राशि का जुर्माना लगाया है। इनमें आत्मा गांव के निवासी विपीन सिंह  (₹17,701), रानी देवी (₹19,602), मनोज मालाकार (₹15,252), दानापुर गांव के निवासी धनंजय रविदास (₹21,809), रामेश्वर रविदास (₹18,891), विरजू रविदास (₹33,632), डोमन पासवान (₹24,831), उषा देवी (₹31,033), शैलेंद्र जमादार (₹24,152), असरपपुर गांव के निवासी अनुज प्रसाद (₹4,151) शामिल हैं।

विभाग के अनुसार सभी आरोपियों पर कुल मिलाकर लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है। साथ ही कानूनी कार्रवाई के लिए इस्लामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का आवेदन भी दिया गया है।

बिजली चोरी पर विभाग की सख्तीः बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बकाया बिल के कारण जिन उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया गया है, अगर वे चोरी से बिजली उपयोग करते पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ जुर्माना के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाती है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

टीम में शामिल थे ये अधिकारीः छापेमारी टीम में कनीय विद्युत अभियंता नीरज कुमार के साथ मनीष कुमार, शशी भूषण कुमार, प्रकाश चंद्रा समेत अन्य विभागीय कर्मी शामिल थे।

बिजली चोरी से होता है बड़ा नुकसानः विशेषज्ञों के अनुसार बिजली चोरी से न केवल विभाग को आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि इससे ट्रांसफॉर्मर पर अतिरिक्त लोड बढ़ता है, जिससे क्षेत्र में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या भी पैदा होती है। इसी कारण विभाग अब ऐसे मामलों में लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है।    समाचार स्रोतः रामकुमार वर्मा /नालंदा दर्पण

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.