खेल-कूदनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीर खेल परिसरः यहां मार्च में लगेगा अंतर्राष्ट्रीय खेलों का महाकुंभ

राजगीर (नालंदा दर्पण)। अंतर्राष्ट्रीय राजगीर खेल परिसर में आगामी मार्च में आयोजित होने वाली विमेंस एशियन कबड्डी चैंपियनशिप खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ रही है। इस चैंपियनशिप की तिथि जल्द ही तय की जाएगी, लेकिन इससे पहले तैयारियों का दौर पूरे जोर-शोर से चल रहा है।

राजगीर के अत्याधुनिक अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में न केवल कबड्डी बल्कि अन्य 15 प्रमुख खेलों का आयोजन होना सुनिश्चित किया गया है। इन खेलों में बास्केटबॉल, वॉक्सिंग, ट्रैक साइक्लिंग, फेंसिंग, फुटबॉल, हॉकी, खो-खो, टेबल टेनिस, रग्बी, रेसलिंग, वेटलिफ्टिंग और जिमनास्टिक शामिल हैं।

इसके अलावा राज्य के विभिन्न जिलों में भी कुछ खेलों का आयोजन होगा। भागलपुर में बैडमिंटन और कल्याण बिगहा में शूटिंग के मुकाबले होंगे। गया में आर्चरी और योगासन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जबकि पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पटना में एथलेटिक्स, सेपक टकरा, रोड साइक्लिंग, जुडो, वुशु और ताइक्वांडो जैसे खेलों की मेजबानी होगी।

इस चैंपियनशिप में एशिया के 11 देशों के खिलाड़ियों के बीच कौशल और प्रतिस्पर्धा का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। इनमें बांग्लादेश, चीनी ताइपे (ताइवान), भारत, इंडोनेशिया, ईरान, जापान, कोरिया, मलेशिया, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं।

हालांकि पाकिस्तान की महिला कबड्डी टीम की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है। पाकिस्तान ने यह कहकर प्रतियोगिता से हटने का फैसला किया है कि उनके पास फिलहाल महिला टीम तैयार नहीं है।

राजगीर का अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर इस आयोजन का मुख्य केंद्र होगा। यहां खेलों के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। राजगीर की खूबसूरत पहाड़ियां और ऐतिहासिक स्थल खेल प्रेमियों और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

इस आयोजन से न केवल बिहार की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिलेगी, बल्कि राज्य का अंतर्राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर प्रभावी दर्ज भी होगा। तैयारियों के चलते खिलाड़ियों, आयोजकों और स्थानीय प्रशासन में उत्साह की लहर है। सभी की नजरें अब मार्च में होने वाले इस भव्य आयोजन पर टिकी हैं।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future