अपराधनालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीर विपुलाचल गिरी पर्वत पर पर्यटक को चाकू मार कर लूटपाट

राजगीर (नालंदा दर्पण)। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन धर्म स्थल राजगीर में विपुलाचल गिरी पर्वत पर दिनदहाड़े सक्रिय बदमाशों ने चाकू से जख्मी कर पयर्टक से लूटपाट की। घटना को अंजाम देने के सारे बाद बदमाश हथियार लहराते हुए पहाड़ की ऊंचाइयों की ओर फरार हो गए।

जख्मी विस्थापित गांव निवासी उमेश राजवंशी के 19 वर्षीय पुत्र प्रह्लाद कुमार को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए विम्स रेफर कर दिया गया। चाकू के वार से युवक के हाथ की नस कट गई है।

जख्मी ने बताया कि हरियाणा से उनका दोस्त राजू कुमार आया था। वह राजू और पड़ोसी राजकुमार के साथ विपुलाचल गिरी पर्वत पर घूमने गया। लौटने के दौरान सुनसान स्थान पर अचानक तीन नकाबपोश सामने आये गये। उनके हाथ में हथियार और चाकू थे। बदमाश तीनों से लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से उन्हें जख्मी कर दिया।

बदमाश जख्मी का मोबाइल और 500 नगदी लूटकर हथियार लहराते हुए पर्वत की ऊंचाइयों की ओर फरार हो गये। इस घटना के बाद दूसरे पर्यटकों में भगदड़ मच गई। पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।