हॉकी स्टिक की खनखनाहट और बॉल की सुरीली धुनों पर थिरकेगी राजगीर

राजगीर (जयप्रकाश नवीन)। घड़ी की सूईया टिक-टिक करती हुई बढ़ रही है। बस कुछ घंटे का इंतजार और फिर हसीं वादियों की घाटी ‘राजगीर’ एक बार फिर से ‘एशियन वुमेंस हॉकी’ के बाद ‘एशिया हाकी कप’ का गवाह बनेगा। राजगीर की हसीन वादियों में फ़िर हॉकी स्टिक की खनखनाहटें गुंजेंगीं। स्टिक और बॉल की सुरीली धुनों से मदमस्त हो जाएंगी राजगीर की मनोहारी फिज़ा। खिलाड़ियों के हर एक बेहतरीन गतिविधियों पर तालियां बजेंगी, सीटियां सुनाई देगी।

तिलस्मी ड्रिबलिंग, हाई क्लास के लंबे -लंबे स्कूप, एक-दूसरे को छकाते छोटे-बड़े मनोहारी पास ,गोलियों की रफ़्तार से गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाते खिलाड़ियों के तेज़ तर्रार शॉट्स,सबकुछ तो राजगीर स्पोर्ट्स हाकी एरिना में देखने को मिलेंगा।

हॉकी एशिया कप 2025 का रोमांच शुक्रवार से बिहार के राजगीर में होने जा रहा है और सात सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में मेजबान भारत सहित कुल आठ टीमें भाग लें रही है। उद्घाटन मैच में तीन बार की चैंपियन भारतीय टीम का सामना चीन से होगा, जो कई दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हॉकी इंडिया ने मेंस हॉकी एशिया कप के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की है। एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप के लिए अनुभवी ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में जिस टीम का सेलेक्शन किया गया है। उसे देखकर ऐसा लगता है कि इस टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है। टीम की मज़बूत डिफेंस का ख़्याल तो रखा ही गया है। साथ ही साथ आक्रामकता को भी शक्तिशाली बनाने पर तवज्ज़ो दिया गया है।

कृष्ण बी पाठक और सूरज करकेरा को गोल पोस्ट रक्षा की जिम्मेवारी दी गई है। डिफेंस में स्किपर हरमनप्रीत सिंह के साथ अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगराज सिंह खेलते हुए नज़र आएंगे।

जहां तक मिडफील्ड का सवाल है तो एक्सप्रीएंस्ड मनप्रीत सिंह के साथ विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह को टीम में मजबूती प्रदान करने के लिए प्रश्रय दिया गया है। भारतीय टीम की आक्रमण की जिम्मेवारी मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह के कांधों पर होगी। नीलम संजीव जेस और सेल्वम कार्थी को इस टीम के वैकल्पिक खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है।

सज धज कर तैयार है राजगीर: शुक्रवार से राजगीर पहली बार एशिया कप पुरुष हॉकी का गवाह बनने जा रहा है।इस सुनहरे अवसर पर राजगीर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सरस्वती एवं गैर सरकारी भवनों पर रंग बिरंगी चित्रकारी और थ्री डी का कमाल देखने को मिल रहा है।

नालंदा खंडहर,अशोक स्तंभ, भगवान बुद्ध, पावापुरी जल मंदिर, ग्लास ब्रिज से लेकर राजधानी पटना के विभिन्न ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों के भव्य चित्रकारी की गई है। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किए गए हैं। जगह जगह भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। राजगीर में अतिक्रमण को हटाया गया है।

बिहार में ऐतिहासिक शहर राजगीर, हॉकी इंडिया और बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी के बीच एक ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के बाद राजगीर मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक हाल ही में विकसित राजगीर हॉकी स्टेडियम में होगा, जो भारत के खेल बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर और एक वैश्विक खेल हब के रूप में बिहार के उद्भव को चिह्नित करेगा। नवंबर 2024 में सफल महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के बाद राजगीर द्वारा आयोजित दूसरा अंतर्राष्ट्रीय खेल कार्यक्रम होगा, जहां भारत विजयी हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अन्य समाचार