नालंदाबिग ब्रेकिंगराजनीतिहिलसा

रंजीत मिस्त्री ने इसलामपुर के वरदाहा पंचायत का मुखिया जीता

इसलामपुर (नालंदा)। इसलामपुर प्रखंड के वरदाहा पंचायत मे मुखिया पद के उपचुनाव मे 11 प्रत्याशी अपने भाग्य का फैसला अजामा रहे थे।

बीडीओ चंदन कुमार ने बताया कि इसलामपुर सुभाष हाई स्कूल में कड़ी व्यवस्था के वीच मतगणना का कार्य सम्पन्न हुआ।

इस दौरान मुखिया प्रत्याशी विजेंद्र चौरसिया ने 1021 मत प्राप्त किया। जबकि मुखिया प्रत्याशी रंजीत मिस्त्री ने 1259 मत प्राप्त किया है। अपने निकटत्तम मुखिया प्रत्याशी विजेंद्र चौरसिया को 238 मतो से पराजित कर मुखिया प्रत्याशी रंजीत मिस्त्री ने जीत हासिल कर विजयी हुए।

इधर विजयी. होने पर मुखिया रंजीत मिस्त्री ने कहा कि जाति धर्म से उपर उठकर पंचायत का सर्वागिन विकास कार्य किया जाएगा।

वहीं जीत पर समर्थकों ने मुखिया का माला पहनाकर विजयी श्री का नारेबाजी किया।विजयी होने पर पंचायत के समाजसेवी अजय कुमार यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »