Home नालंदा राजगीर जू सफारी पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद

राजगीर जू सफारी पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव राजगीर जू सफारी पहुंचे​​​​। जू सफारी के निदेशक हेमंत पाटिल ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। लालू प्रसाद ने जू सफारी के अंदर सबसे पहले भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

लालू यादव के आगमन को लेकर राजगीर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके बाद वे फॉरेस्ट गेस्ट हाउस पहुंचे। उनके राजगीर पहुंचने की खबर मिलते ही कार्यकर्ता भी मिलने के लिए पहुंच गए।

इस दौरान लालू यादव ने कहा कि राजगीर ऐतिहासिक जगह है। वे उसी इतिहास को याद करने आए हैं।

Exit mobile version