गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

नालंदा में ग्रामीणों के बीच अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप लूटने की मची होड़

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में शराब का कारोबार काफी फलफुल रहा है। पुलिस-प्रशासन लाख दावा कर ले, सच तो यह है कि कारोबारी शराबबंदी की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं।

ताजा मामला परवलपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहाँ खिरौटी गांव में भारी मात्रा में मिले विदेशी शराब को लेकर ग्रामीणों ने लूटपाट मचा दी।

दरअसल परवलपुर थाना क्षेत्र के खिरौटी गांव के मध्य विद्यालय के समीप शराब के कारोबारियों के द्वारा टाटा मैजिक पर लगभग 30 कार्टून इंपेरियर ब्लू ब्रांड का विदेशी शराब को हरी सब्जी से ढक कर ले जाया जा रहा था।

तभी कारोबारी कुछ लोगो को आते देख मैजिक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर पानी भरे गड्ढे में हरी सब्जी को फेक दिया और शराब की बड़ी खेप को वही झाड़ियों में छिपा दिया। लेकिन सुबह घूमने वाले कुछ लोगों की नजर छिपाए गए शराब पर पड़ी।

फिर क्या था। ग्रामीणों ने पुलिस को खबर करने के बजाए शराब लूटने में लग गए। लोगों में शराब लूटने की होड़ लग गई। उधर परवलपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि उन्हें शराब लूटने की कोई जानकारी नहीं हुई है। जबकि शराब के कार्टून अभी भी सड़क किनारे सबूत के तौर पर बिखरे पड़े हैं।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »