बेन में जदयू नेता एवं आंट पंचायत के मुखिया की गोली मारकर हत्या

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन प्रखंड के आट पंचायत में अपराधियों द्वारा पंचायत के वर्तमान मुखिया एवं जदयू नेता कारु तांती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। अपराधियों ने मुखिया को उनके घर के बाहर निशाना बनाकर गोली मारी और फिर फरार हो गए।

घटना के समय मुखिया अपने घर के दरवाजे से बाहर निकल रहे थे। अचानक तीन अपराधी बाईक पर सवार होकर आए और पीछे से गोली मार दी। मुखिया तुरंत जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत बिहारशरीफ अवस्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है। बेन थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अपराधियों की तलाश की जा रही है।

बता दें कि मृतक मुखिया कारु तांती जदयू पार्टी से जुड़े हुए थे और उनकी हत्या ने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और ग्रामीणों में गुस्सा और भय व्याप्त है। फिलहाल पुलिस घटना के हर पहलू पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए जाएंगे।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker