24 घंटे में सनसनीखेज चोरी-लूट के मामलों का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के सोहसराय और लहेरी थाना क्षेत्रों में 23 दिसंबर 2024 को दिनदहाड़े हुई चोरी और लूट की घटनाओं का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन पेशेवर अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी, लूट की सामग्री, नकदी, घटना में प्रयुक्त वाहन, अवैध हथियार और उपकरण बरामद किए हैं।

दरअसल सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत दो बंद मकानों का ताला तोड़कर अपराधियों ने गहने और नगदी चोरी की। इस दौरान लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी इलाके में एक बंद घर में चोरी के दौरान मकान मालिक ने अपराधियों को रंगे हाथ पकड़ने की कोशिश की। अपराधियों ने फायरिंग कर मकान मालिक को घायल कर दिया। इन घटनाओं के आधार पर तीन प्राथमिकियां दर्ज की गईं।

इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नालंदा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान कर ली। इसके बाद नालंदा पुलिस और पटना पुलिस के संयुक्त प्रयास से पटना जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई।

गिरफ्तार अपराधियों में मो. अफसर पिता मो. इकराम, मो. शमीर पिता मो. नूरहसन खां, जावेद अली पिता नौशाद अली शामिल हैं। इनके ठिकानों से बरामद सामग्री में चोरी, लूट के सामान, नकदी, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल (फर्जी नंबर प्लेट के साथ), अवैध हथियार और चोरी के उपकरण शामिल हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker