नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

चंडी थाना की पुलिस पर गंभीर आरोप, शिकायत लेकर आए पीड़ित को ही कूच दिया

चंडी (नालंदा दर्पण)। बिहार के डीजीपी आर.एस. भट्टी पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लाख दावे कर लें, लेकिन बिहार पुलिस के जवान सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस की बर्बरता की कई खबरे आये दिन वायरल होती रहती हैं।

ताजा मामला चंडी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां एक शख्स की पत्नी 21 जून को गांव के ही एक लड़का के साथ फरार हो गई। इस मामले में चंडी थाना में आवेदन दिया था मगर कोई कार्यवाई नही हुई।

इसके बाद गुरुवार को एकबार फिर मामले की शिकायत दुबारा करने पहुंचे शख्स की पुलिस जवानों ने ताबड़तोड़ लाठियों से पिटाई कर दी। जिसके कारण थाना के गेट पर ही बेसुध होकर गिर गया।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में घायल को चंडी अस्पताल ले गये जहाँ डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।

चश्मदीद ने बताया कि सुबह ही अजनेश थाना पहुचा और मामला दर्ज करने की बात कहने लगा तभी वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस कर्मियों से इसे अंदर ले जाकर पीटने को कहा। जिसके बाद पुलिस द्वारा इसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »