अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

कदम पेड़ की टहनी काटने पर भाभी-भतीजा को मार दी गोली, पटना रेफर

नूरसराय ( नालंदा दर्पण )। बीते शाम अन्धना बेलदारी गांव निवासी रामकिशोर बिंद ने महज पेड़ की टहनी काटने को लेकर अपनी भाभी और भतीजे को गोली मार दी।

खबरों के मुताबिक रामकिशोर बिंद के खेत में कदम का पेड़ लगा हुआ है। जिसकी फैली टहनियों से श्याम किशोर बिंद के खेत में लगी फसल को नुकसान हो रहा था।

उसी टनियों को श्याम बिंद और उनके बेटे उदय कुमार के द्वारा छंटाई कर दी गई। ताकि खेत मे लगे फसल को पेड़ के छांव के कारण नुकसान न हो।

इसी खुन्नस में श्याम किशोर बिंद घर के समीप आकर पहले तो गाली गलौज करने लगा। बात इतनी बढ़ गई की रामकिशोर बिंद ने गोली चला दी। इस घटना में श्याम बिंद की पत्नी रजिया देवी और बेटे उदय कुमार को गोली लग गई।

उसके बाद आनन-फानन में गोली लगने से जख्मी माँ-बेटे को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में लाया गया। जहाँ उनकी गंभीर हालत देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस श्याम किशोर बिंद को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

 

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।