विशेष पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से रेप के दोषी को दी 20 साल की कठोर कारावास

    Date:

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। जिला व्यवहार न्यायालय के विशेष पॉस्को जज सह एडीजे छह आशुतोष कुमार ने नौ वर्षीया नाबालिग के साथ रेप के मामले में एक आरोपित को दोषी पाते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

    साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना भी किया है। जुर्माने की राशि जमा नही करने पर दो साल अलग से सजा भुगतना होगा।

    आरोपित झल्लू सिंह हरनौत थाना क्षेत्र का निवासी है। वह किराना दुकानदार है। मामले में अभियोजन पक्ष से विशेष लोक अभियोजक जगत नारायण सिन्हा ने बहस की।

    उन्होंने बताया कि आरोपित नौ वर्षीय बच्ची को बिस्कुट का प्रलोभन देकर अक्सर गलत काम करता था। इसी दौरान 24 दिसम्बर 2019 को 10 बजे दिन में भी उसके साथ गलत काम किया।

    इसके बाद बच्ची लड़खड़ाते हुए घर पहुचीं। माँ को शक होने पर बेटी से पूछताछ की। पीड़िता ने घटना के संबंध में सारी बातें बतायी।

    इसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। कोर्ट में घटना का समर्थन में छह लोगों ने गवाही दी थी।

    Subscribe

    More like News
    Nalanda Darpan News

    प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना बना साइबर फ्रॉड का बड़ा जरिया

    राजगीर (नालंदा दर्पण)। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना जो छोटे...

    बिहारशरीफ मॉडल हॉस्पिटल: नशेड़ियों और जुआरियों अड्डा बना मुर्दाघर

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था खासकर...

    बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर: एथलेटिक्स और क्रिकेट में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू

    राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर में एकेडमिक...

    ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों को मिला शिकायत निवारण का बड़ा मंच

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी शिक्षकों...
    error: Content is protected !!