Home नालंदा राजगीर में खेल विश्वविद्यालय को मंजूरी, मुख्यमंत्री होंगे कुलाधिपति

राजगीर में खेल विश्वविद्यालय को मंजूरी, मुख्यमंत्री होंगे कुलाधिपति

0

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगर राजगीर को एक और बड़ी सौगात की घोषणा की है। यहाँ खेल विश्वविद्यालय बनाने का निर्णय लिया गया है।

बिहार विधानसभा में चार विधेयकों पर मुहर लगी है। इनमें बिहार पंचायत राज (संशोधन) विधेयक 2021, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक 2021, बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक 2021 के साथ ही बिहार खेल विश्वविद्यालय भी शामिल हैं।

Approval of the form of proposed sports university in Rajgir Chief Minister will be the Chancellor 1बिहार खेल विश्वविद्यालय बनाने वाला देश का छठा राज्य होगा। इसके पहले गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, असम और पंजाब में इस तरह का विश्वविद्यालय काम कर रहा है।

विधानसभा में कला, संस्कृति एवं युवा मंत्री डॉ. आलोक रंजन ने विधेयक पेश करते हुए बताया कि खेल विश्वविद्यालय में खेल से संबंधित डिप्लोमा से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक की पढ़ाई होगी।

प्रारंभिक चरण में शारीरिक शिक्षा, स्पोर्ट्स फिजिक्स, खेल प्रशिक्षण, स्पोर्टस मीडिया, खेल प्रबंधन और खेल प्रशासन संबंधी विषयों की पढ़ाई होगी। राजगीर में मुख्यालय होगा और सीएम कुलाधिपति होंगे। राजगीर का राज्य खेल एकेडमी इसका हिस्सा होगा।

इस विश्वविद्यालय का कुलपति ऐसे व्यक्ति को बनाया जाएगा, जिन्हें खेल प्रशासन या खेल प्रबंधन का अनुभव हो, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हों। इससे सम्बद्ध सभी कॉलेज में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटों का आरक्षण होगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version