Home प्रशासन नालंदा डीटीओ के ठिकानों पर एसवीयू की छापामारी, करोड़ों की संपत्ति उजागर

नालंदा डीटीओ के ठिकानों पर एसवीयू की छापामारी, करोड़ों की संपत्ति उजागर

SVU raids Nalanda DTO's residence, property worth crores exposed
SVU raids Nalanda DTO's residence, property worth crores exposed

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्ती बढ़ रही है। पिछले कुछ महीनों में आय से अधिक संपत्ति के मामलों में कई बड़े अधिकारियों पर शिकंजा कसा गया है। इस कार्रवाई को भी उसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है…

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार स्पेशल विजिलेंस यूनिट एसवीयू) ने आज शुक्रवार सुबह नालंदा जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) अनिल कुमार दास के ठिकानों पर छापा मारा। यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है। जिसमें करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है।

शुक्रवार सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच दो गाड़ियों में सवार एसवीयू की 6 सदस्यीय टीम बिहारशरीफ स्थित डीटीओ अनिल कुमार दास के किराए के मकान पर पहुंची। डीएसपी चंद्र भूषण सिंह के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई के दौरान मकान को अंदर से बंद कर दिया गया, और किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

सूत्रों के अनुसार डीटीओ अनिल कुमार दास के खिलाफ पहले ही 94 लाख रुपये की आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। इस छापेमारी के दौरान अधिकारियों को उम्मीद है कि और भी अवैध संपत्तियों का खुलासा हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक की जांच में कई बैंक खाते, संपत्ति के दस्तावेज, कैश और महंगे आभूषण बरामद किए गए हैं। हालांकि अधिकारियों ने अभी पूरी रिपोर्ट जारी नहीं की है।

छापेमारी के दौरान मीडिया को मकान के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। करीब दो घंटे से अधिक समय से एसवीयू की टीम दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। क्या इस रेड में और नए खुलासे होंगे? क्या डीटीओ पर आगे भी कार्रवाई होगी? इन सवालों के जवाब के लिए एसवीयू की रिपोर्ट का इंतजार रहेगा।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version