Home परवलपुर नल जल योजना ठप, पंप मोटर जला, 46 दिनों से प्यासे ग्रामीण

नल जल योजना ठप, पंप मोटर जला, 46 दिनों से प्यासे ग्रामीण

Tap water scheme stopped, pump motor burnt, villagers thirsty for 46 days

परवलपुर (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के परवलपुर प्रखंड अंतर्गत चौसंडा पंचायत के ग्राम लखमा बिगहा वार्ड संख्या-07 के ग्रामीण 46 दिनों से पंप मोटर जलने से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि नल-जल योजना के तहत जलापूर्ति पूरी तरह से ठप है। इसका कारण सप्लाई पंप का मोटर जल जाना बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

गाँव के लोगों ने बताया कि पीने के पानी के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। महिलाएं और बच्चे दूर-दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि नल-जल योजना शुरू होने के बाद कुछ दिनों तक ही सुविधा मिली, लेकिन पिछले डेढ़ महीने से मोटर खराब होने के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं कराई गई।

लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल पहल कर नल-जल योजना को दुरुस्त कराने और पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version