अपराधबिग ब्रेकिंग

दबंगों ने महिला और उसकी बेटी से मारपीट कर जेवर छीने

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर थाना के मोहनचक गांव मे कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर महिला से जेवर छीन ली जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पीड़ित मिन्ता देवी ने बताया कि घर पर थे कि कुछ लोग आए और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने पहुंची बेटी को भी मारपीट कर घायल कर दिए और सोने की बाली छीन लिए। इस घटना से दहशत के महौल में जी रही हूं।

पीड़ित महिला ने बताया कि पति बाहर में कमाते हैं। वे लोग मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। कुछ दबंग लोग गरीब व कमजोर समझकर मारपीट करते हैं। इसकी सूचना थाना को दी है और घटना को अंजाम देने वालों पर कारवाई कर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी हूँ।

 

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »