Home खेल-कूद CM नीतीश कुमार के गांव में 24.21 करोड़ से बनेगा देश का...

CM नीतीश कुमार के गांव में 24.21 करोड़ से बनेगा देश का दूसरा शूटिंग रेंज

The country's second shooting range will be built in CM Nitish's village with an expenditure of Rs 24.21 crore
The country's second shooting range will be built in CM Nitish's village with an expenditure of Rs 24.21 crore

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याण बिगहा को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। बिहार सरकार ने हरनौत प्रखंड के इस गांव में 25 मीटर और 50 मीटर के शूटिंग रेंज के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 24.21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

यह निर्णय खेल प्रेमियों और निशानेबाजों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। अब खिलाड़ियों को लंबी दूरी की शूटिंग प्रैक्टिस के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कल्याण बिगहा पहले से ही देश का दूसरा सबसे बेहतरीन 10 मीटर इनडोर शूटिंग रेंज रखता है, लेकिन 25 और 50 मीटर रेंज की कमी इसे अधूरा बना रही थी। नए रेंज के निर्माण से यह अधूरापन समाप्त हो जाएगा और खिलाड़ियों को सभी मानकों पर खरा उतरने वाला प्रशिक्षण केंद्र मिलेगा।

बता दें कि कल्याण बिगहा के शूटिंग रेंज की नींव 14 मई 2011 को रखी गई थी, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 मीटर इनडोर शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया था। शुरुआत में इसका संचालन पंचायत भवन से हुआ और फिर 1 जनवरी 2017 को नीतीश कुमार ने ही 35 लेन वाले अत्याधुनिक शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया। यह रेंज न केवल बिहार, बल्कि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत का पहला सबसे बड़ा और तकनीकी रूप से उन्नत शूटिंग रेंज बनकर उभरा है।

यहां ऑनलाइन स्कोरिंग, स्वचालित लक्ष्य प्रणाली जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। अब तक यहां कई राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित हो चुकी हैं। इस रेंज की गिनती देश के टॉप-2 शूटिंग रेंज में होती है, जहां पहला स्थान भोपाल (मध्य प्रदेश) स्थित शूटिंग रेंज को प्राप्त है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version