
इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पिलखी गांव में मंगलवार की रात को धान की पींज (पुंज) में आग लगने से लाखों की संपति जलकर राख हो गया है।
पीड़ित किसान उपेंद्र यादव ने बताया कि खलिहान 10 बिगहा खेत में लगी धान की फसल को काटकर दो पींज खलिहान मे लगाया था और धान को झारने की तैयारी में लगे थे कि इस दौरान असमाजिक तत्वों ने धान से भरे दोनों पींज मे आग लगा दिया है। धान की पींज को अचानक जलता देख होश उड़ गए। उसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से डीजल पंप सेट के माध्यम से लगी आग पर काबू पाया गया। तब तक सारा धान का पींज जलकर तहस नहस हो गया।
पीड़ित ने बताया कि इस घटना मे लगभग चार लाख की संपति जलकर बर्वाद हो गया है। कैसे महाजन का कर्ज चूकेगा और बेटी की शादी कैसे होगा। मवेशी के लिए चारा भी नही बचा है। परिवार को खाने के लिए सोचना पड़ेगा। कभी किसी का कुछ बिगाड़ा भी नही था। फिर भी क्या सोचकर पींज मे आग लगा दिया है। यह समझ में नही आ रहा है।
इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। पीड़ित के वृद्ध पिता सुखदेव यादव ने कहा कि उपद्रवियों ने मुंह का निवाला छीन लिया है। कैसे पोती की शादी और परिवारो का भरण पोषण होगा। कुछ भी समझ मे नही आ रहा है। अब भगवान पर ही भरोसा है।





