साढ़ू ने भतीजा संग स्कूल से लौट रहे शिक्षक को गोली मारी, दोनों की हालत गंभीर, बवाल

नालंदा दर्पण डेस्क। कतरीसराय थाना क्षेत्र के बहादुरगंज गांव के पास आज सोमवार की शाम दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने शिक्षक को भतीजे के साथ गोली मार कर उस समय गोली मारकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया, जब वे स्कूल से पढ़ाकर घर वापस लौट रहे थे।
घायल की पहचान दरवेशपुरा निवासी राजेंद्र शर्मा का पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ पीकू है। एक अन्य घायल अभिषेक का भतीजा शुभ कुमार है।
इस वारदात के वाद लोगों ने सड़क जामकर जमकर बवाल काटा। पुलिस वाहन को खाई में पलट दिया।
प्रतिदिन की तरह निजी स्कूल से पढ़ा कर अभिषेक कुमार अपने भतीजे के साथ घर लौट रहा थे, तभी बहादुरगंज गांव के छठ घाट के समीप पहले से बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने घेरकर गोली चला दी।
इसमें 2 गोली अभिषेक के भतीजे शुभ कुमार तथा एक गोली अभिषेक को लग गई। इससे दोनों वही गिर पड़े।
गोली की आवाज सुनकर आसपास से दौड़े ग्रामीणों ने 3 बदमाशों में से एक बदमाश को पकड़ लिया। पकड़ा गया बदमाश अभिषेक कुमार का साढू बताया जा रहा है।
वहीं दोनों घायलों को आननफानन में पावापुरी विम्स में भर्ती कराया गया, जहां से नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।
डीएसपी के अनुसार पारिवारिक विवाद में खुद के साढू ने गोली चलाई है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। दोनों घायलों को उचित इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस इस वारदात में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
-
जनता से फिर आशीर्वाद मांग रही है अनिता सिन्हा
-
हसनी पंचायतः मुखिया प्रत्याशी ‘वीरु’ को मिल रहा अपार समर्थन
-
राजगीरः इसे कहते हैं शासन संग नागरिकों की सुकून देने वाली तस्वीरें
-
अंततः अपनी फजीहत कराकर अनशनकारी महिला की सुध लेने पहुंचे ‘आंचल संग ऋतुराज’
-
चंडी थानाध्यक्ष ऋतुराज की कृपा से चल रहा है जुआरियों-शराबियों का ऋतु





