Home खेती-बारी पैक्स अध्यक्षों ने यूं बैठक कर कहा-लक्ष्य कम, किसानों से नहीं खरीदी...

पैक्स अध्यक्षों ने यूं बैठक कर कहा-लक्ष्य कम, किसानों से नहीं खरीदी जाएगी धान

The PACS chairmen held a meeting and said, "Paddy will not be purchased from the farmers."

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन पंचायत सरकार भवन में प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्षों ने बैठक कर धान अधिप्राप्ति लक्ष्य में की गई कटौती पर नाराजगी प्रकट करते हुए धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य बढ़ाने पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता मैंजरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष करण कुमार यादव ने की। उन्होंने कहा कि धान उत्पादन में वृद्धि के बाबजूद धान खरीद लक्ष्य में कटौती किया जाना किसानों के हित के खिलाफ है।

पैक्स अध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि जो लक्ष्य मिला है, उसमें किसानों का धान लेना मुश्किल है।

पैक्स अध्यक्ष सुनील निगम ने कहा कि किसानों से धान नहीं खरीदे जाने पर पैक्स अध्यक्षों की छवि भी किसानों के बीच खराब हो रही है। ऐसी स्थिति में जबततक विभाग द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाएगा, तब तक बेन प्रखंड में धान अधिप्राप्ति कार्य बंद रहेगा। जिसका सभी पैक्स अध्यक्षों ने समर्थन किया।

वहीं सभी पैक्स अध्यक्षों ने एक स्वर में कहा कि इस बार धान खरीद का लक्ष्य कम कर दिया गया है। इस कारण किसानों से धान खरीद में परेशानी आ रही है। पैक्स अध्यक्षों ने धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य को बढ़ाने पर बल दिया। ताकि अधिकांश किसानों को धान अधिप्राप्ति का लाभ मिल सके।

सभी पैक्स अध्यक्षों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि दो से तीन दिनों के अंदर लक्ष्य में संशोधन नहीं किया जाता तब तक हम सभी पैक्स अध्यक्ष किसानों से धान की खरीदारी नहीं करेंगे।

बैठक में बेन पंचायत पैक्स अध्यक्ष अविनाश कुमार उर्फ पप्पू, नोहसा पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, अरावां पैक्स अध्यक्ष अविनाश कुमार, खैरा पंचायत पैक्स अध्यक्ष सुनील निगम, एकसारा पंचायत पैक्स अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ बब्लू, अकौना पंचायत पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार उर्फ जीतू, बारा पंचायत पैक्स अध्यक्ष अंशुमन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version