सोहसरायअपराधनालंदाफीचर्डबिहार शरीफ

सोहसराय से लापता टेंट संचालक की बख्तियारपुर से बरामदगी से खुले चौंकाने वाले राज!

पुलिस का सनसनीखेज खुलासाः 8 शादी का 6.20 लाख एडवांस लेकर फरार हुआ था टेंट संचालक

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण संवाददाता)। टेंट के लिए पैसा लेने और समय पर काम नहीं कर पाने के कारण टेंट संचालक घर से भाग गया था। सोहसराय थाना पुलिस ने इसका खुलासा प्रेस वार्ता आयोजित कर किया।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि लापता टेंट संचालक को सकुशल बरामद कर लिया गया है। बरामद टेंट संचालक रामजी गोप का पुत्र कमलेश कुमार है। वह बीते 24 नवंबर की संध्या में टेंट संचालक की पत्नी द्वारा दिये गये आवेदन पर सोहसराय थाना कांड सं- 359/25 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था।

पत्नी ने अधिक कर्ज ले लेने के परेशानी से बचना गुमशुदगी का कारण लिखा था। इसके बाद सोहरसय थाना पुलिस द्वारा तकनीकी एवं अन्य सभी बिन्दुओं पर अनुसंधान कर अहले सुबह गुमशुदा कमलेश कुमार को पटना जिले के बख्तियारपुर से सकुशल बरामद किया गया।

बरामदगी उपरांत पुछताछ में कमलेश कुमार ने बताया कि बीते 24 एवं 26 नवंबर को सात शादी का साटा का पैसा पांच लाख रूपये एवं एक जगह से एक लाख 20 हजार रूपये एडवांस भी ले लिया था। वह काम करने में सक्षम नहीं होने के कारण काफी प्रेशर में था।

इसके कारण वे अपना मोबाईल बंद कर टैम्पू से बस स्टैण्ड तथा बस स्टैण्ड से बख्तियापुर एवं बख्तियारपुर से आसानसोल चले गये। आसनसोल से पटना आये तथा पटना से पुनः बख्तियारपुर जा रहे थे तो सोहसराय पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया एवं पकड़कर थाना लाया गया।

इस प्रकार तथाकथित गुमशुदा कमलेश कुमार 5 दिन में सकुशल बरामद कर लिया गया है। साथ ही उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे के आदेश के अनुसार छोड़ दिया जायेगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.