रात भर होता रहा बवाल, नहीं पहुंची पुलिस, सुबह युवक की गोली मार कर दी हत्या

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा थाना क्षेत्र के त्रिलोक बिगहा गांव में रविवार को बदमशों ने सिर में गोली मारकर देवशरण प्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र जग्गू कुमार की हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद बदमाश अंधाधुंध फायरिंग करते हुए फरार हो गया।

परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। रात में झगड़ा की सूचना देने के बाद पुलिस नहीं पहुंची। सुबह में बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। मारपीट के केस करने की खुन्नस में घटना को अंजाम दिया गया।

आरोपी अखिलेश जमानत पर रिहा होकर हाल में आया था। जिसके बाद अपने भाई अजय और सहयोगियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना के बाद पुलिस दलबल के साथ गांव पहुंचकर जांच में जुट गई।

केला का घौर विवाद की जड़ः  परिजनों के अनुसार जग्गू और उसके भाई छोटू कुमार ने छठ पूजा के लिए खेत में लगे पेड़ में केला छोड़ दिया था। अखिलेश प्रसाद और उसके भाई अजय कुमार ने केले की चोरी कर ली। इस कारण दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। आरोपी ने छोटू का पैर तोड़ दिया था। जिसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई।

आधा दर्जन बदमाश घर आ धमके: पिता ने बताया कि दिन के साढ़े दस बजे अजय कुमार उसका भाई अखिलेश प्रसाद, बिलटन कुमार समेत आधा दर्जन बदमाश घर पर आ धमका। बदमाश गोलीबारी करते हुए उनके पुत्र के सिर में गोली मार दी। जिससे मौके पर जग्गू की मौत हो गई।

आरोपी जमानत पर आया थाः पुलिस ने अखिलेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हाल में आरोपी जमानत पर रिहा हुआ था। जिसके बाद वह जग्गू और उसके भाई से केस करने के कारण झगड़ा करता था।

पुलिस के निकम्मेपन से बदमाशों का दुस्साहस बढ़ा: मृतक के पिता देवशरण प्रसाद के अनुसार बदमाशों ने शनिवार की रात घर पर चढ़कर झगड़ा किया। जिसकी सूचना उन्होंने रात में पुलिस को दी। लेकिन तब पुलिस ने कोई नोटिश ली।

पुलिस उनकी शिकायत पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। जिस कारण बदमाशों का दुस्साहस बढ़ गया। अगले दिन बदमाशों ने पुत्र की हत्या कर दी।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker