श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बिहारशरीफ शहर के बाजारों में उमड़ी भीड़ में दुकानदार हुए गदगद

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बिहार शरीफ शहर के बाजारों में काफी चहल-पहल बढ़ गई है। खासकर जन्माष्टमी पूजन करने वाली महिलाएं और युवतियां सामग्री की खरीददारी करती दिखी।

सबसे ज्यादा भीड़ शहर के पुल पर न्यू मार्केट स्थित चांद लैस की दुकान में देखने को मिला। जहां कई प्रकार के भगवान श्री कृष्णा के झूले भगवान के वस्त्र और सजावट की कई प्रकार की सामग्रियों की लोगों ने खरीदारी की।

इसके अलावा शहर के भरावपर, रामचंद्रपुर, सोहसराय इलाके में फुटपाथ पर भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर और मूर्तियों की दुकानें सजी है।

दुकानदारों का कहना है कि इस बार जन्माष्टमी की खरीदारी पूर्व की तुलना में ज्यादा हो रही है। जिसके कारण वे लोग खुश हैं।

दरअसल कल यानी गुरुवार को जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के मौके पर शहर के गढ़ पर सोह सराय समेत शहर के सभी ठाकुरवाडी में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारी की जा रही है।

 

 

Exit mobile version