नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बिहारशरीफ शहर के बाजारों में उमड़ी भीड़ में दुकानदार हुए गदगद

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बिहार शरीफ शहर के बाजारों में काफी चहल-पहल बढ़ गई है। खासकर जन्माष्टमी पूजन करने वाली महिलाएं और युवतियां सामग्री की खरीददारी करती दिखी।

The shopkeepers in the crowd gathered in the markets of Biharsharif city on the occasion of Shri Krishna Janmashtamiसबसे ज्यादा भीड़ शहर के पुल पर न्यू मार्केट स्थित चांद लैस की दुकान में देखने को मिला। जहां कई प्रकार के भगवान श्री कृष्णा के झूले भगवान के वस्त्र और सजावट की कई प्रकार की सामग्रियों की लोगों ने खरीदारी की।

इसके अलावा शहर के भरावपर, रामचंद्रपुर, सोहसराय इलाके में फुटपाथ पर भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर और मूर्तियों की दुकानें सजी है।

दुकानदारों का कहना है कि इस बार जन्माष्टमी की खरीदारी पूर्व की तुलना में ज्यादा हो रही है। जिसके कारण वे लोग खुश हैं।

दरअसल कल यानी गुरुवार को जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के मौके पर शहर के गढ़ पर सोह सराय समेत शहर के सभी ठाकुरवाडी में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारी की जा रही है।

 

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »