नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

ट्रक ने बाइक को 20 मीटर तक घसीटा, ग्रेजुएशन थर्ड ईयर में एडमिशन लेने जा रहे छात्र की मौत

रहुई (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र में ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। टक्कर होने के बाद बाइक समेत युवक ट्रक के चक्‍कों में फंस गया। ट्रक चालक भागने की फिराक में बाइक को 20 मीटर तक घसीटता रहा, जिससे युवक का शव तक क्षत विक्षत हो गया।

मृतक की पहचान बिंद थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव निवासी मुन्ना राउत का 23 साल का बेटा अविनाश कुमार के तौर पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक अविनाश कुमार अपनी बाइक से ग्रेजुएशन थर्ड ईयर में दाखिला लेने के लिए बाइक  से बिहारशरीफ स्थित एक कॉलेज जा रहा था। इसी बीच रहुई की ओर से बिंद की तरह जा रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

ट्रक चालक भागने की फिराक में युवक को बाइक समेत 20 मीटर तक घसीटता रहा। इसके बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »