धान के पुंज-बोझा में आग लगी, कार सवार बदमाशों ने युवक से बाइक छीना

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर थाना के अशरफपुर गांव में धान से भरा पुंज व वोझा मे आग लगने से हजारो की संपति नुकसान हो गया है।

There was a fire in the paddy bundle the miscreants riding the car snatched the bike from the youth 2ग्रामीणों ने बताया कि टुनटुन राम एंव सजींत राम के खलिहान में धान का पुंज एंव बोझा रखा हुआ था कि अचानक धान की पुंज व बोझा मे आग लग जाने गांव में अफरातफरी का महौल बन गया।

पीडित टुनटुन राम ने बताया कि इस घटना मे 1 धान की पुंज और पीडित संजीत राम ने वताया कि खलिहान में रखा धान की कई बोझा धान की फसल जलकर नष्ट हो गया है।

लगी आग पर ग्रामीणो द्वारा काबू पाया गया है। जबकि सूचना पाते ही घटनास्थल पर दमकल समेत कर्मी पहुंचे थे। अगलगी का कारण पता नहीं चल सका है।

कार सवार बदमाशों ने युवक से बाइक छीना

उधर,  इसलामपुर थाना के नौरंगा गांव के पुल के पास की बदमाशो ने एक बाइक छीनकर फरार हो गया।

खुदागंज थाना के केवाली गांव के पीडित बाबूलाल राय के पुत्र उपेंद्र कुमार राय ने बताया कि पटना के भुर्गू टोला नेउरा से रिस्तेदार के घर से बाइक पर सवार होकर घर केवाली जा रहे थे कि रास्ते में मारुती कार से पीछा करते हुए वदमाशों ने ओवर टेक कर नौरंगा पुल के पास गाडी खडा कर दिया और गाडी से उतरे 3 बदमाशों ने पहले बाइक रोकवाया और उसके बाद बाइक की चाभी ले ली।

उन्होंने बताया कि वह दिल्ली में हिंदुस्तान टाइमस के एसएफडी टीम में काम करता है। इसकी सूचना इसलामपुर थाना को दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

दहेजलोलुपों ने जहर देकर मां-बेटी-बेटा को एक साथ मार डाला,सास गिरफ्तार

सांसद कौशलेन्द्र ने संसद में उठाई राजगीर में आयुर्वेद विश्वविद्यालय बनाने की माँग, क्योंकि…

वायु प्रदूषण एवं खेत की उर्वरता के लिए पुआल से बनेगा बायो-चारकोल

चंडी प्रखंड प्रमुख की कुर्सी के लिए धन-बल की शतरंज पर मचा घमासान

चंडी थाना के बोधी बिगहा गाँव के नावा खंधा के पइन में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future