आवागमननालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगराजगीर

पटना-राजगीर, गया-पटना और किऊल-गया ट्रैक पर 31 तक विशेष ट्रेनों की भरमार, जानें समय सारणी

रेल यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन विशेष ट्रेनों का लाभ उठाएं और अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं। अधिक जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रेलवे स्टेशन से संपर्क करें

राजगीर (नालंदा दर्पण)। भारतीय रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पटना, राजगीर, किऊल और गया के बीच विशेष पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इन विशेष ट्रेनों का परिचालन 31 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार यह कदम यात्रियों की भीड़ को संभालने और पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है।

राजगीर-पटना और पटना-राजगीर रूट पर गाड़ी संख्या 03201: राजगीर से पटना फास्ट पैसेंजर स्पेशल का संचालन प्रतिदिन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 03202: पटना से राजगीर फास्ट पैसेंजर स्पेशल का संचालन प्रतिदिन किया जा रहा है।

किऊल-पटना रूट पर गाड़ी संख्या 03205: किऊल से पटना फास्ट पैसेंजर स्पेशल प्रतिदिन चलेगी। गाड़ी संख्या 03206: पटना से किऊल फास्ट पैसेंजर स्पेशल प्रतिदिन उपलब्ध होगी।

गया-पटना रूट पर गाड़ी संख्या 03655: पटना से गया पैसेंजर स्पेशल प्रतिदिन चलेगी। गाड़ी संख्या 03656: गया से पटना पैसेंजर स्पेशल प्रतिदिन संचालित होगी। गाड़ी संख्या 03667: पटना से गया स्पेशल ट्रेन सप्ताह में चार दिन – सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 03668: गया से पटना स्पेशल ट्रेन सप्ताह में चार दिन- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। इन दोनों ट्रेनों का परिचालन 7 जनवरी 2025 तक किया जाएगा।

इन ट्रेनों के संचालन से बिहार के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों- जैसे राजगीर और गया की यात्रा अब और अधिक सुगम हो जाएगी। राजगीर अपने विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए जाना जाता है। वहीं गया हिंदू और बौद्ध धर्म के लिए महत्वपूर्ण स्थल है।

रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय यात्रियों की बढ़ती मांग और वर्ष के अंत में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया है। विशेष ट्रेनों के संचालन से न केवल समय की बचत होगी। बल्कि यात्रियों को एक आरामदायक यात्रा अनुभव भी मिलेगा।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

10 most beautiful actresses in the world : विश्व की 10 सबसे सुंदर अभिनेत्रियां 15 world famous ancient universities of India Artificial Intelligence is the changing face of the future Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda Five great thoughts of Lord Buddha