बिहार गृह विभाग में 30 हजार पदों पर होगी बंपर बहाली, जानें डिटेल

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार गृह विभाग ने वर्ष 2025 के लिए बड़ी घोषणा की है। गृह विभाग की विभिन्न शाखाओं में कुल 30,000 से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें से अधिकांश पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी, जबकि कुछ पद प्रोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे।

मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने गृह विभाग को सभी रिक्त पदों का ब्यौरा भेजा है। यह पहल राज्य में प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।

  • सिपाही के 21,607 पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है।
  • चालक सिपाही के 4,361 पदों पर निर्णय जल्द होगा।
  • आशु सहायक अवर निरीक्षक के 305 पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना भेजी जा चुकी है।
  • एसआई (दरोगा) के 12,315 पदों में से 10,509 पद प्रोन्नति से और शेष 1,806 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।
  • चौकीदार के 10,838 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
  • एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) में सहायक निदेशक, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक और निदेशक के कुल 247 पदों पर नियुक्ति होगी।
  • बिहार पुलिस रेडियो में दारोगा (तकनीकी) और सिपाही (तकनीकी) के 998 पदों पर बहाली की जाएगी।
  • अग्निशमन विभाग में फायरमैन और फायरमैन चालक के 350 पदों पर नियुक्ति होगी।
  • होमगार्ड विभाग में सिपाही, सिपाही चालक, अधिनायक लिपिक और अन्य कुल 906 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
  • कारा निरीक्षणालय में डॉक्टर, एएनएम, मिश्रक, प्रोबेशन ऑफिसर समेत कुल 454 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों को भरा जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए संबंधित पदों की अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), कर्मचारी चयन आयोग और अन्य आयोगों को भेज दी गई है।

इस व्यापक भर्ती अभियान से न केवल राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवारों को संबंधित आयोगों की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया के अद्यतन की प्रतीक्षा करनी चाहिए।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker