इस्लामपुरअपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

इस्लामपुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो गांवों में चोरी से ग्रामीणों में दहशत

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात पहाड़पुरा और मोजफरा गांव में चोरी की अलग-अलग घटनाओं ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी। चोरों ने बेखौफ होकर घर और खलिहान को निशाना बनाया, जिससे लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।

पहाड़पुरा गांव निवासी सुरेंद्र उर्फ सुलेंद्र ने बताया कि रोज की तरह वे रात में खाना खाकर अपने परिजनों के साथ सो गए थे। इसी दौरान चोर छत के सहारे घर में दाखिल हो गए। चोरों ने पहले उनके कमरे को बाहर से बंद कर दिया और फिर दूसरे कमरे में रखे पेटी-बक्सा का ताला तोड़ दिया। बक्से से करीब पांच हजार रुपये नकद के अलावा जेवर, कपड़े और बर्तन चोरी कर लिए गए।

पीड़ित के अनुसार जब उन्हें खट-खट की आवाज सुनाई दी और घर में कुछ गड़बड़ी का एहसास हुआ, तब तक चोर मेन दरवाजे से एक पेटी लेकर फरार हो चुका था। सुबह घर के बगल में सुवह केवाला खंधा में वही पेटी मिली, लेकिन उसमें रखा सारा सामान गायब था। सुरेंद्र ने घटना की सूचना इस्लामपुर थाना को दी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अनील कुमार पांडेय ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है और मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

उधर मोजफरा गांव में भी चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। गांव निवासी चंदन पटेल के खलिहान से चोरों ने तीन तिरपाल चोरी कर ली, वहीं बाइक से पेट्रोल भी निकाल लिया। चंदन पटेल ने बताया कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में डर का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र के लोग पुलिस गश्ती बढ़ाने और चोरों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही चोरों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.