चोरों ने पुलिस की जारी सुस्ती के बीच 50 हजार नकद समेत लाखों के जेवरात उड़ाए

बेन (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहाँ लगातार चोर चोरी व लूटपाट की घटना का अंजाम दे रहे हैं।

थाना क्षेत्र के बारा पंचायत के कौआकोल गांव में रविवार की रात चोरों ने एक गृहस्वामी गणेश पॉल के घर से 50 हजार नगद एवं सोने की आभूषण सहित करीब दो लाख मूल्य के जेवरात ले जानें की बात बताई जाती है।

गृहस्वामी गणेश पॉल जब रात्रि के तीन बजे उठे तो देखा कि कमरे में जैसे तैसे सामान बिखरे पड़े हैं। बक्से एवं ट्रंक के ताले टूटे पड़े हैं। अटैची गायब है।

उन्होंने बताया कि चोर दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और चोरी की घटना का अंजाम दिया है। पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पा रही है। जिसकी वजह से उनके हौसले बुलंद है। पुलिस की कार्यप्रणाली से लोगों में काफी नाराजगी है।

बता दें कि शनिवार की रात भी चोर वभनियावां गांव में चोरी की घटना का अंजाम दे चुका है। इस मामले को लेकर थानें में अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी है।

थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन प्राप्त हुई है। जांच पड़ताल की जाएगी।

★ यह सामान हुई चोरी: जानकारी अनुसार घर में रखे सोने की दो जोड़ी कर्णवाली, अंगूठी, बेसर, नथिया, चांदी के दो जोड़े पायल, कांसा का बर्तन, नये नये दो कंबल और कपड़े एवं घर बनाने के लिए घर में रखे नकद 50 हजार रुपए बताया जा रहा है।

Exit mobile version