Home नालंदा अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत,...

अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

अस्थावा थाना के बलवापर गांव के समीप की घटना, शव का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम…

0

अस्थावां (नालंदा दर्पण)। अस्थावां थाना के बलवापर गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की जहां मौत हो गयी, वहीं दूसरा जख्मी हो गया।

मृतक की पहचान महमदपुर बेलदरिया गांव निवासी नंदे लाल चौहान के 28 वर्षीय पुत्र अजीत चौहान के रूप में की गयी है। दूसरे बाइक सवार जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों ने बताया कि अजीत चौहान महमदपुर बेलदरिया गांव से अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर अस्थावा बाजार दवा लाने गया था और जब वह दवा लेकर लौट रहा था तो बलवापर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया जिसमें अजीत  चौहान की मौत, जबकि उसका दोस्त जख्मी हो गया।

अस्थावां थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिये परिजनों को सौंप दिया गया है।

Previous articleउत्पाद विभाग की छापामारी टीम पर ग्रामीणों का हमला, आरोपी को छुड़ाया
Next articleबेनः चोरों के हौसले बुलंद, लगातार दे रहे चोरी की घटना का अंजाम
वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Exit mobile version