Home चंडी चंडी बाजार में चोरों का आतंक, एक साथ तीन ज्वेलरी शॉप में...

चंडी बाजार में चोरों का आतंक, एक साथ तीन ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी

Thieves unleash terror in Chandi Bazaar, carrying out daring robberies at three jewelry shops simultaneously.

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी बाजार में बीती रात चोरों ने बड़ी साजिश के तहत तीन ज्वैलरी दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हिमांशु ज्वैलर्स, पूजा ज्वैलर्स और राधा कृष्ण ज्वैलर्स में हुई इस चोरी में लगभग 18 किलो चांदी, 105 ग्राम सोना, नकद राशि और मोती-मूंगा समेत करीब एक लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरों के हाथ लग गए।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय दुकानदार और ग्रामीण पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रात में पुलिस की गश्ती नदारद थी, जिस वजह से चोरों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार राधा कृष्ण ज्वैलर्स से लगभग 8 किलो चांदी, 45 ग्राम सोना और 20 हजार रुपये नकद चोरी हुए। हिमांशु ज्वैलर्स से 5 किलो चांदी, 30 ग्राम सोना और करीब एक लाख रुपये मूल्य के मोती-मूंगा ले गए। पूजा ज्वैलर्स से चोरों ने 6 किलो चांदी, 30 ग्राम सोना और 60 हजार रुपये नकद उड़ा लिए।

चोरी की सूचना मिलते ही चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और सभी पहलुओं से जांच जारी है। जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

स्थानीय लोग पुलिस से मांग कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी वारदातों को रोकने के लिए इलाके में रात्री गश्ती और सुरक्षा उपायों को और कड़ा किया जाए। यह घटना चंडी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की चिंता को उजागर करती है और दुकानदारों में रात्री समय में कारोबार करने को लेकर भय पैदा कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version