वैशाली-गया-राजगीर-कोडरमा मेमू फास्ट पैसेंजर की समय सारणी जारी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। वैशाली और कोडरमा के बीच रेल यात्रियों के लिए 22 अगस्त 2025 से एक नई सुविधा शुरू होने जा रही है। गयाजी के रास्ते गाड़ी संख्या 03624 गयाजी-वैशाली मेमू फास्ट पैसेंजर का परिचालन शुरू होगा। इसके अगले दिन यानी 23 अगस्त से गाड़ी संख्या 63383/63384 वैशाली-कोडरमा-वैशाली मेमू फास्ट पैसेंजर का नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन सोमवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन चलेगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) के अनुसार, गाड़ी संख्या 63383 वैशाली-कोडरमा मेमू फास्ट पैसेंजर सुबह 05:15 बजे वैशाली से प्रस्थान करेगी और निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी:

  • 06:05 बजे हाजीपुर
  • 06:20 बजे सोनपुर
  • 06:55 बजे पाटलिपुत्र
  • 07:35 बजे पटना
  • 07:48 बजे राजेंद्रनगर
  • 08:15 बजे फतुहा
  • 08:55 बजे बख्तियारपुर
  • 09:35 बजे बिहारशरीफ
  • 09:55 बजे नालंदा
  • 11:20 बजे राजगीर
  • 12:10 बजे तिलैया
  • 13:20 बजे गयाजी
  • 14:15 बजे गुरपा

यह ट्रेन दोपहर 15:15 बजे कोडरमा पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 63384 कोडरमा-वैशाली मेमू फास्ट पैसेंजर 23 अगस्त से शुरू होगी और कोडरमा से शाम 16:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी:

  • 17:20 बजे गुरपा
  • 18:05 बजे गयाजी
  • 19:05 बजे तिलैया
  • 19:50 बजे राजगीर
  • 20:10 बजे नालंदा
  • 20:28 बजे बिहारशरीफ
  • 21:00 बजे बख्तियारपुर
  • 21:25 बजे फतुहा
  • 23:18 बजे राजेंद्रनगर
  • 23:30 बजे पटना
  • 00:05 बजे पाटलिपुत्र
  • 00:40 बजे सोनपुर
  • 01:02 बजे हाजीपुर और यह ट्रेन तड़के 02:45 बजे वैशाली पहुंचेगी।

यह नई रेल सेवा नालंदा, बिहारशरीफ, राजगीर और गयाजी जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ेगी, जिससे स्थानीय लोगों, पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को काफी लाभ होगा। खासकर गयाजी और राजगीर जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा अब और आसान हो जाएगी। साथ ही इस ट्रेन के नियमित परिचालन से वैशाली और कोडरमा के बीच आवागमन करने वाले दैनिक यात्रियों को भी सुविधा होगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस नई सेवा के शुरू होने से क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी। यात्रियों की सुविधा और समयबद्धता को ध्यान में रखते हुए यह ट्रेन मेमू फास्ट पैसेंजर के रूप में संचालित की जाएगी, जो तेज और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अन्य समाचार